राजस्थान न्यूज: जयपुर में भारतीय सेना के सम्मान में गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा अब विवादों में घिर गई है।
अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य राष्ट्रीय ध्वज का अनुचित उपयोग करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विधायक को तिरंगे से पसीना साफ करते हुए देखा जा सकता है। इस दृश्य के सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे राष्ट्रध्वज का अपमान बताते हुए विधायक पर राष्ट्रविरोधी कृत्य का आरोप लगाया है।
मामले में कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली…
तिरंगा देश की शान है, कोई रूमाल नहीं
जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा से जयपुर के विधायक बालमुकुंदाचार्य नाक पोंछ रहे हैं l
यह भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति ग़द्दारी है।
आज उन लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान है जिन्होंने इस तिरंगे के लिए अपनी जान दी, विधायक बालमुकुंदाचार्य माफ़ी मांगे
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर …
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य राष्ट्रीय ध्वज से पशीना पोंछ कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते नज़र आ रहे हैं….
सालो तक अपने निजी कार्यालय @RSSorg ने तिरंगा नहीं लगाया था…
जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़…
जो व्यक्ति तिरंगे जैसे पवित्र प्रतीक का इस तरह से अपमान करता है, वो देशभक्ति का सिर्फ ढोंग करता है। यह व्यवहार सीधे तौर पर देश के सम्मान के खिलाफ है। भाजपा नेतृत्व को चाहिए कि ऐसे विधायक के खिलाफ तुरंत कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर करें, ताकि समाज में सही संदेश जाए।
फिलहाल भाजपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
नोट- कांग्रेस द्वारा जारी इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
राजस्थान न्यूज: झगड़ा सुलझाने गए साधु के गदा से तोड़े हाथ-पैर, आज हुई मौत
राजस्थान हाईकोर्ट- सरकार 26 मई तक SI भर्ती पर फैसला करें, नहीं तो परिणाम भुगतने होंगे
राजस्थान के सीएम को जान से मारने की धमकी, अफसर के टुकड़े करने की बात ईमेल में
[…] […]
[…] […]