दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलता दिख रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी 70 सीटों के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल रही है। आयोग के अनुसार, भाजपा 45 और आप 25 सीटों पर आगे है, जिससे यह साफ होता जा रहा है कि भाजपा बहुमत के करीब पहुंच रही है।
राजस्थान न्यूज़: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए इनकम टैक्स बिल को दी मंजूरी
नई दिल्ली से केजरीवाल, आतिशी पिछड़ीं
दिल्ली की प्रतिष्ठित नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 430 वोटों से पीछे हैं। पहले उन्हें बढ़त मिली थी। वहीं, कालकाजी सीट से AAP की उम्मीदवार आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं।
अन्य सीटों की बात करें तो जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे है। आप पार्टी के पटपड़गंज से अवध ओझा 12,820 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
राजस्थान न्यूज़: विधानसभा में गरजे सीएम भजनलाल– ब्याज सहित कर्ज चुकाता हूं
5 फरवरी को हुआ था मतदान, एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें 60.54% मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। चुनाव से पहले आए 14 एग्जिट पोल में से 12 ने भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई थी, जबकि 2 ने AAP को जीत की ओर बताया था।
राजस्थान न्यूज़: किरोड़ीलाल मीणा की फोन टैपिंग पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा