राजस्थान न्यूज: बाड़मेर के जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 19 अप्रैल को एक पथरी के दर्द से तड़पते मरीज के साथ डॉक्टर की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक लापरवाही साफ देखी जा सकती है।
- मरीज: गरीब आदमी के साथ खिलवाड़ कर रहे हो।
- डॉक्टर: वोट किसे दिया?
- मरीज: रविन्द्र सिंह को।
- डॉक्टर (हँसते हुए): फिर उनको कहो, सोनोग्राफी मशीन लगाए। विधायक फंड से।
वीडियो में जनरल ओपीडी में डॉक्टर भरत मालू मरीज की तकलीफ को गंभीरता से लेने के बजाय हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
यह संवाद न सिर्फ डॉक्टर की संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे आम मरीजों को जरूरी सुविधाओं के लिए राजनीतिक सिस्टम की ओर धकेला जा रहा है।
डॉक्टर और मरीज की बातचीत-
- डॉक्टर: मरीज को भर्ती करो, 24 घंटे में सोनोग्राफी हो जाएगी। नहीं तो फिर डेढ़ महीने बाद। जोधपुर में 6 महीने में होगी।
- मरीज: 6 महीने तक तकलीफ कम नहीं होगी?
- डॉक्टर: इंजेक्शन लगाओ, इंजेक्शन लिख दूं।
- मरीज: गरीब आदमी के साथ खिलवाड़ होता है।
- डॉक्टर: सरकार को कहो।
- मरीज: सरकार कौन है?
- डॉक्टर: वोट किसे दिया?
- मरीज: रविंद्र सिंह को दिया।
- डॉक्टर: तो उनको कहो।
इसके बाद डॉक्टर और आसपास बैठे लोग हँसने लगते हैं।
- मरीज: विधायक खुद आएगा लगाने के लिए?
- डॉक्टर: हाँ, विधायक कोटे से मशीन मिलती है।
यह वीडियो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि जिले के सरकारी अस्पताल में न केवल सुविधाओं का अभाव है, बल्कि संवेदनशीलता का भी। एक तरफ मरीज दर्द से कराहता है। दूसरी ओर डॉक्टर उसके दर्द पर तंज कसते हैं और राजनीतिक बयानबाजी में उलझा देते हैं।
राजस्थान न्यूज: हादसे में पत्नी की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं पति की हालत गंभीर
राजस्थान न्यूज: आज आनी थी बारात, पिता बोले- बेटी सुसाइड नहीं कर सकती हत्या है
राजस्थान न्यूज: नाबालिग की शादी की तस्वीरें, पुलिस आई तो गांव से दूर कराई शादी