राजस्थान न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।
यह ऐतिहासिक घटनाक्रम शुक्रवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम तट पर हुआ, जहां उन्होंने पिंडदान किया। अब ममता को ‘यामाई ममता नंद गिरि’ के नाम से जाना जाएगा। उनके महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया में केवल पट्टाभिषेक बाकी रह गया है।
राजस्थान न्यूज़: सरकार के खिलाफ गांव बंद आंदोलन करेंगे किसान
53 वर्षीय ममता कुलकर्णी ने इस धार्मिक समारोह में सुबह किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच करीब एक घंटे तक इस महत्वपूर्ण पद को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।
राजस्थान न्यूज़: बिल्डर के CA के घर मिला 15 करोड़ कैश और 7 किलो सोना