Sunday, May 19, 2024
HomeदेशJLF: शशि थरूर बोले गलत तरीके से काम कर रही संवैधानिक संस्थाएं

JLF: शशि थरूर बोले गलत तरीके से काम कर रही संवैधानिक संस्थाएं

न्यूज डेस्क @ जयपुर. कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने देश की संवैधानिक संस्था ईडी और और सीबीआई पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।  इन एजेंसियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए थरूर ने कहा कि  जिस लोकतंत्र को सही ढंग से लागू करने के लिए पूर्व सरकारों ने काफी मेहनत की।

अब देश में हालात बदल गए हैं। देश में सभी संवैधानिक संस्थाएं गलत तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आप विपक्ष को वोट दीजिए। इसके बाद हम जब सरकार में आएंगे, तब ही देश में लोकतंत्र की रक्षा हो सकेगी।

थरूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के चौथे दिन बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया भी मूल मुद्दों और जनता की समस्याओं से भटक गई है। मीडिया केवल सरकार का ही समर्थन करने का काम कर रही है। मीडिया भी मूल मुद्दों और जनता की समस्याओं से भटक गई है।

Rajasthan News: Jaipur लिटरेचर फेस्टिवल में कई नामचीन साहित्यकार होंगे, राम मय सेशन भी होगा

सीएए को लेकर देश में बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ। दिल्ली के शाहीन बाग जाने वाला मैं पहला नेता था। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध किया। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अंबेडकर ने हमें संविधान दिया। लेकिन आज संविधान की पालना नहीं हो रही। अंबेडकर साहब देश के लोकतंत्र को सुरक्षित  रखना चाहते थे, आज सदन में भी विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता। लोकतांत्रिक संस्थाएं भी केवल रबर स्टैम्प की तरह काम कर रही हैं।

JLF: ‘देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी’, Raghuram Rajan का कहना – ‘एक भारत चीन से तेज, दूसरे में बांटने पड़ रहे खाने के पैकेट’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!