Wednesday, February 4, 2026
Homeप्रमुख खबरेRajasthan News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा

Rajasthan News: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Rajasthan News: जयपुर. रक्षाबंधन के दिन राज्य की रोडवेज बसों में महिलाये और बालिकाएं आज रात 12 बजे से अगले 24 घंटे तक फ्री यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की है। फ्री यात्रा  आज रात 12 बजे के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क शुरू हो जाएगी। फ्री यात्रा की सुविधा एसी, वॉल्वो, और ऑल इंडिया परमिट की बसों में लागू नहीं होगा। अन्य राज्यों में जाने के लिए किराए का भुगतान करना होगा।

रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से आदेश जारी किया गया है। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाएं/बालिकाएं को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित सभी कैटेगरी की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

राज्य की सीमा में कंडक्टर नि:शुल्क टिकट जारी करेंगे

राज्य की सीमा में सभी महिलाओं को कंडक्टर फ्री टिकट जारी करेंगे। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से जारी करेंगे। मशीन नहीं होने की स्थिति में फ्री टिकट बुक कर महिला या बालिका यात्री के साथ ट्रैवल की तारीख नोट करेंगे। फ्री यात्रा केवल एक दिन के लिए मान्य होगी। नि:शुल्क यात्रा अगले 24 घंटे तक मान्य होगी। इसके लिए यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से रिजर्वेशन भी करवा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!