Tuesday, February 3, 2026
HomeदेशSpotnow News: अमित शाह बोले- हर अग्निवीर को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी

Spotnow News: अमित शाह बोले- हर अग्निवीर को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: हरियाणा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रेवाड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में भर्ती होने वाले हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह सेना का सम्मान नहीं करती और सेनाध्यक्ष को गुंडा कहा था।

शाह ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में “डीलर-दलाल” नियुक्ति पत्र देते थे, जबकि भाजपा में यह काम “डाकिया” करता है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने “डीलर-दामाद” का नामोनिशान मिटा दिया है।

उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वह कांग्रेस शासित राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करके दिखाएं। शाह ने यह भी दोहराया कि हरियाणा में कांग्रेस की रैली में पाकिस्तान के नारे लगे थे।

यह भी पढ़ें—-Spotnow News: रूपनगढ़ हत्याकांड मामले में 10 आरोपियों गिरफ्तार, 5 आरोपियों की तलाश जारी

शाह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा सरकार है, आरक्षण को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी को कश्मीर में धारा 370 दोबारा लागू करने की चुनौती भी दी।

रेवाड़ी के बाद, अमित शाह अंबाला के बराड़ा और कुरुक्षेत्र के लाडवा में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। यह उनकी हरियाणा में चौथी रैली है, जहां उन्होंने पहले भी फतेहाबाद के टोहाना और यमुनानगर के जगाधरी में प्रचार करा था।

यह भी पढ़ेंSpotnow News: अशोक गहलोत का दावा: SOG रिपोर्ट में मंत्री गजेंद्र सिंह आरोपी!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!