Tuesday, February 24, 2026
HomeदेशSpotnow News: वेब सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक में आतंकियों को...

Spotnow News: वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक में आतंकियों को दिखाया हिन्दू, अब नेटफलिक्स करेगा वापस समीक्षा

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow News: दिल्ली. नेटफ्लिक्स ने अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ के विवादित कंटेंट की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी नेटफ्लिक्स की इंडिया कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सामने दी है।

सीरीज में विवाद का कारण: सीरीज में कंधार विमान हाईजैक की घटना को दर्शाया गया हैं। जिसमें आतंकवादियों के नामों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। श्रृंखला में आतंकवादियों के नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ जैसे हिंदू नाम रखे गए हैं, जबकि वास्तविक नाम इब्राहिम अख्तर, शाहिद अख्तर, सन्नी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे। इस परिवर्तन को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। यह हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

यह भी पढ़े—-Spotnow News: बंगाल में एंटी रेप बिल पास , 10 दिन में मिलेगी फांसी

मंत्रालय की प्रतिक्रिया: मंत्रालय ने कहा है कि किसी को भी देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हक नहीं है। भारत की संस्कृति और सभ्यता का सम्मान हमेशा सर्वोपरि है। किसी भी चीज को गलत तरीके से दर्शाने से पहले आपको सोचना चाहिए। सरकार इसके प्रति बेहद सख्त है।

मोनिका शेरगिल ने मंत्रालय को आश्वस्त किया कि नेटफ्लिक्स सीरीज के कंटेंट की समीक्षा करेगा और भविष्य में भी देश की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्लेटफॉर्म पर आगे भी इस तरह की समस्याओं को हल करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेSpotnow News: आरपीएससी मेंबर्स की मिलीभगत से हुआ था SI पेपर लीक

विवाद के प्रमुख बिंदु:

  1. हाईकोर्ट में बैन की याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट में ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को बैन करने के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई थी। हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माताओं ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।
  2. आतंकियों के हिंदू नाम: याचिका में दावा किया गया है कि सीरीज में आतंकवादियों के नाम हिंदू नामों जैसे ‘भोला’ और ‘शंकर’ रखे गए हैं, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
  3. BJP की आपत्ति: भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस सीरीज पर आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने वामपंथी एजेंडे के तहत गलत काम को छिपाने के लिए काल्पनिक नाम अपनाए हैं।

सीरीज की कहानी क्या है?

सीरीज की कहानी 24 दिसंबर 1999 की सत्य घटना पर आधारित है। जब पांच आतंकियों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 को काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्‍ली के लिए उड़ान भरते वक्त हाईजैक किया था। जिसमें 176 यात्री थे। आतंकवादी प्लेन को अमृतसर, लाहौर, दुबई होते हुए कंधार में ले जाते हैं। यात्रियों को सात दिन तक बंधक बना कर रखा जाता था। इस दौरान प्लेन के अंदर यात्रियों का क्या हाल होता है। उनके परिवार वालों पर क्या बीतती है। सरकार के सामने इन यात्रियों को छुड़ाने के लिए क्या शर्त रखी जाती है। यह सब इस सीरीज में दिखाया गया है।

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!