Monday, June 2, 2025
HomeदेशSpotnow news: धनतेरस के नजदीक आते ही सोने-चांदी की कीमतों ने खरीदारों...

Spotnow news: धनतेरस के नजदीक आते ही सोने-चांदी की कीमतों ने खरीदारों को रुलाया

Spotnow news: धनतेरस के नजदीक आते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज वृद्धि ने व्यापारियों और आम जनता को रुला दिया है। सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 76,132 रुपए और चांदी की कीमत 90,500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। जिससे त्योहारों की तैयारी करने वाले लोग परेशान और चिंतित हैं।

सोने ने आज (14 अक्टूबर) अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 509 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 76,132 रुपए हो गई है। जबकि इससे पहले सोने का दाम 75,623 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

यह भी पढ़ें:-Spotnow news: खींवसर उपचुनाव: मिर्धा और बेनीवाल के बीच ही रहेगी वर्चस्व की लड़ाई

चांदी की कीमत में भी आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 537 रुपए बढ़कर 90,500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 89,963 रुपए था। इस साल चांदी ने 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो को छू लिया था।

2022 से 2024 तक सोने और चांदी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है-

सोने का रेट:- 2023 में धनतेरस पर सोने का भाव 60,117 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि 2022 में यह 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार, 2023 की तुलना में 2024 में सोने की कीमत में 16,015 रुपए की वृद्धि हुई है। चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है जो इस साल खरीददारी करने वालों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-Spotnow news: युवती से रेप कर, लाखों के गहने और नकद लेकर फरार

चांदी का रेट:- 2023 में धनतेरस पर चांदी की कीमत 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। जबकि 2022 में चांदी का भाव 56,150 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस प्रकार 2023 की तुलना में 2024 में चांदी की कीमत में 16,500 रुपए की वृद्धि हुई है। इन बढ़ती कीमतों ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है और व्यापारियों तथा आम जनता के बीच खरीदारी के रुख को प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें:-Spotnow news: बीजेपी ने 550 पार्षदों की नियुक्तियां रद्द की

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

Comments are closed.

- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!