Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमSpotnow news: बेटे को रेप केस मे जेल भेजने के नाम पर...

Spotnow news: बेटे को रेप केस मे जेल भेजने के नाम पर बुजुर्ग से 1.35 लाख हड़पे

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow news: अजमेर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को उसके बेटे को रेप केस में पकड़वाने का डर दिखाकर 1.35 लाख  हड़प लिए।

पुलिस के अनुसार रामनेर ढाणी गांधीनगर निवासी गोविंद सिंह के द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक व्हाट्सएप पर कॉल आया था। कॉलर ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर कहा कि उसके बेटे को रेप केस में पकड़ा गया है, छुड़वाना है तो डेढ़ लाख रुपए भेजने होंगे नहीं तो बेटे को जेल भेज देंगे।

यह भी पढ़ें — Spotnow News: दुकान में घुसकर किराना व्यापारी की कुल्हाड़ी से हत्या

जब पीड़ित ने बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि उसके साथ इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद उसे वापस कॉल आया और ठगों ने कहा कि पैसे वापस चाहिए तो उसे और पैसे डालने होंगे। पीड़ित की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!