Friday, January 2, 2026
Homeक्राइमSpotnow news: 5 विदेशी लड़कियां गिरफ्तार: स्पा सेंटर में चल रहा था...

Spotnow news: 5 विदेशी लड़कियां गिरफ्तार: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Spotnow news: स्पा सेंटर में देह व्यापार का सिलसिला लगातार जारी है। अब जयपुर में विदेशी युवतियों को बुलाकर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां एक स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का गंदा खेल चल रहा था। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट में शामिल 5 विदेशी युवतियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के आनुसार-गिरधर मार्ग पर होटल केजी रेजीडेंसी में चल रहे ब्लैक आउट स्पा के बारे में मुखबिर से जानकारी मिली। यहां मसाज के बहाने विदेशी युवतियों से देह व्यापार हो रहा था। इस सूचना पर पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया और एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक के रूप में स्पा सेंटर में भेजा।

यह भी पढ़े:-Spotnow news: कांग्रेस की महिला नेता से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल

स्पा सेंटर में पुलिस को क्या मिला रेड के दौरान एक कमरे में बोगस ग्राहक के साथ विदेशी युवती और दूसरे कमरे में अर्धनग्न अवस्था में एक अन्य युवती मिली। इसके अलावा, वहां कंडोम भी पाए गए, जो देह व्यापार की पुष्टि करते हैं, इस कार्रवाई में थाइलैंड की 5 युवतियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- पुलिस ने पुष्पेन्द्र शर्मा (20), यशवंत सिंह (20) और हेमंत (29) को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर में मिली थाइलैंड की 5 युवतियों को भी देह व्यापार में शामिल होने पर अरेस्ट किया गया। पुलिस टीम अब स्पा के वर्कर पुष्पेन्द्र शर्मा से पूछताछ कर रही है ताकि सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़े:-Spotnow news: जयपुर में धोखेबाज प्रेमी ने नशा मिलाकर किया युवती से रेप

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!