Spotnow news: उदयपुर में 9 लोगों को मार चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए अब शिकारियों की नई टीम बनाई है, सरिस्का, रणथंभौर और केवलादेव के अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
वन वभाग की टीमो का गठन: पूरे इलाके में वन विभाग के 50 से अधिक लोग और 12 शिकारी एक सप्ताह से तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज करने की कोशिश कर रहे हैं। उदयपुर के गोगुंदा और झाड़ोल इलाके में करीब 26 दिन से ये तेंदुए लगातार हमले कर रहा है। पिछले 25 सितंबर की रात आदमखोर तेंदुए ने 5 साल की बच्ची का शिकार किया था।
यह भी पढ़े :-Spotnow news: सीकर में सड़क किनारे गम्भीर हालत में मिली नवजात बच्ची
ग्रामीणों का वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। गुरुवार शाम को भी लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर पथराव किया था।
गोगुंदा के खेड़ा गांव में तेंदुए को गुरुवार रात को फिर देखा गया है। रात करीब 9 बजे पूनाराम गमेती के बाहर तेंदुए ने एक मां-बेटी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने खुद को घर में बंद कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़े:-Spotnow news: लोकेश शर्मा के कारण अशोक गहलोत की मुश्किले बढ़ी
Comments are closed.