राजस्थान न्यूज़: गोलीबारी की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इन दोनों को गोली मारने वाला और कोई नहीं, बल्कि महिला का देवर और युवक का दोस्त है।
राजस्थान न्यूज़: गैस लीक से स्कूल की छात्राएं हुई बेहोश
देवर को शक था कि उसकी भाभी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है। इसी शक के चलते उसने पहले अपने दोस्त पर गोलियां बरसाईं, फिर अपने घर आकर भाभी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार– करीब 10 बजे जुरहरा (डीग) थाने में गांव में हुई गोलीबारी की सूचना मिली थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुरण सिंह नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
अजमेर न्यूज़: बच्ची के अपहरण की सूचना पर जिलेभर में नाकाबंदी
क्या है मामला?
बामनवाड़ी गांव में शुक्रवार को करीब 7:00 बजे पुरण सिंह अपने दोस्त मंजीत को ढूंढते हुए जंगल में पहुंचा। मंजीत वहां शौच के लिए गया था। पुरण सिंह ने उसे देखते ही गोलियां चला दीं। सीने में गोली लगने से मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद पुरण सिंह अपने घर गया और अपने भाई जरनैल सिंह की पत्नी, परमजीत, पर भी फायरिंग कर दी। इस दौरान महिला को पांच गोलियां लगीं, जिनमें से एक शरीर चीरते हुए बाहर निकल गई, जबकि चार गोलियां अभी भी शरीर में फंसी हुई हैं।
राजस्थान न्यूज़: श्मशान में अधजली युवती का शव मिलने से सनसनी
परमजीत को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।