राजस्थान न्यूज़: सेवर जेल (भरतपुर) में बंद रोहित राठौड़ ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपी रोहित 8 महीने से जेल में बंद है।
रोहित 31 जनवरी से खाने का त्याग कर दिया है। उसकी मांग है कि उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए।
राजस्थान को बजट 2025 में क्या मिला, कुछ खास या सिर्फ उम्मीदें?
सेहत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया
सेवर जेल के सुपरिटेंडेंट के अनुसार, रोहित राठौड़ को पुलिस सुरक्षा में राज बहादुर मेमोरियल (आरबीएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा रोहित
रोहित राठौड़ का कहना है कि उसका मामला भरतपुर से संबंधित नहीं है, इसलिए उसे यहां की जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। उसने पहले भी जेल बदलने की मांग उठाई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे अस्वीकार कर दिया था।
राजस्थान न्यूज़: 24 वर्षीय महिला ने पति के मरने के बाद किया सुसाइड
रोहित को लॉरेंस गैंग से दूर रखा
गिरफ्तारी के बाद रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को 9 दिसंबर 2023 को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। लेकिन अजमेर जेल में लॉरेंस गैंग के गुर्गों की मौजूदगी को देखते हुए, 19 मई 2024 को उसे भरतपुर की सेवर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
राजस्थान न्यूज़: बजट 2025 में क्या है खास? जानिए वित्त मंत्री के अहम ऐलान और भाषण की पूरी जानकारी