राजस्थान न्यूज़: गोतस्करों का पीछा करते समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की खबर सामने आई है। इसमें दल के एक सदस्य के पैर में गोली लगी है। पुलिस को जानकारी मिलते ही गायों से भरा कंटेनर पकड़ा गया।
राजस्थान न्यूज़: श्मशान में अधजली युवती का शव मिलने से सनसनी
जानकारी के अनुसार, धौलपुर बाड़ी के कंचनपुरा इलाके में बुधवार रात 12 बजे के करीब उत्तर प्रदेश नंबर प्लेट वाला एक कंटेनर गायों को ले जा रहा था। इसकी सुरक्षा के लिए आगे एक जीप चल रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता उसका पीछा कर रहे थे, तभी तस्करों ने उन पर गोलीबारी कर दी।
राजस्थान न्यूज़: झगड़े के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या
इस दौरान दल के कार्यकर्ता लक्की परमार को गोली लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया, जिसमें से 26 गोवंश को बचा लिया गया हैं।
गोली लगने के बाद कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि गोली छूकर निकलने से उनकी जान बच गई। आरोपी जंगलों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर बेचने का काम करते हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
राजस्थान न्यूज़: एक्सीडेंट में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव