राजस्थान न्यूज़: भगवान देवनारायण की मूर्ति खंडित होने का मामला सामने आया है, जिससे गुर्जर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
यह घटना दौसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित भांडारेज गांव की है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है।
राजस्थान न्यूज़: श्मशान में युवती की लाश जलाने वाला बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
मूर्ति खंडित होने पर भड़का आक्रोश
यह घटना जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से भांडारेज जाने वाले मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुई, जहां देवनारायण भगवान की मूर्ति स्थापित है। यहां इन दिनों चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे मूर्ति का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
राजस्थान न्यूज़: मंत्री के बेटे की SUV गहरी खाई में गिरी
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की सूचना मिलते ही समाज के लोगों में रोष फैल गया और वे बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। समाज के प्रतिनिधियों ने इस मामले में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष के दो बेटों को नामजद करते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन अलर्ट
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।