राजस्थान न्यूज़: सरकार अब पंचायती राज संस्थाओं के बाद शहरी निकायों के पुनर्गठन की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। इसके तहत नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की सीमाओं में परिवर्तन किया जाएगा।
जयपुर, जोधपुर और कोटा में वर्तमान में मौजूद दो नगर निगमों को मिलाकर एक किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी से 15 मई के बीच वार्डों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके बाद ही प्रदेश में निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
राजस्थान न्यूज़: आईफा से अपूर्वा मखीजा बाहर, करणी सेना की चेतावनी
गौरतलब है कि इससे पहले, स्वायत्त शासन विभाग ने 22 नवंबर को अधिसूचना जारी कर 1 दिसंबर से 1 मार्च तक वार्डों के परिसीमन की योजना बनाई थी, लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया। अब इस प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू करने की घोषणा की गई है।
इस संबंध में सरकार ने बीते महीने एक मंत्रिमंडल उपसमिति का भी गठन किया था। यह समिति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रस्तावित परिसीमन का अध्ययन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद ही नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों में बदलाव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
राजस्थान न्यूज़: डोटासरा- मुख्यमंत्री के खिलाफ जाने पर किशनगढ़ विधायक के दोस्त के घर भेजे अफसर
स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वार्डों के पुनर्गठन और परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया जाएगा। तय मानकों के अनुसार, 15,000 तक की आबादी वाले क्षेत्रों में 20 वार्ड बनाए जाएंगे, जबकि 25 लाख से 35 लाख की आबादी वाले शहरों में 150 वार्ड होंगे।
इसके साथ ही, राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा के नगर निगमों को फिर से एक करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। जल्द ही, कांग्रेस शासन के दौरान बनाए गए दो-दो नगर निगमों को फिर से एक करने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
राजस्थान न्यूज़: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर गोतस्करों की फायरिंग