Sunday, March 16, 2025
Homeराजस्थानउदयपुर के पूर्व राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर के पूर्व राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर न्यूज: पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और सिटी पैलेस स्थित अपने निवास पर उनका उपचार चल रहा था।

अरविंद सिंह मेवाड़, महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले वर्ष 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस के दरवाजे पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। विदेशी पर्यटकों समेत सभी आगंतुकों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया है।

अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रसिद्ध मेयो कॉलेज से प्राप्त की और उसके बाद उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से कला संकाय में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल प्रबंधन की डिग्री हासिल की।

अपने करियर के दौरान उन्होंने अमेरिका में कुछ समय तक कार्य किया। बाद में वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने। इसके अतिरिक्त, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे।

राजस्थान न्यूज: दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व BJP विधायक के बेटे की मौत

राजस्थान न्यूज: युवती की गला दबाकर हत्या, शव मिला पड़ोसी की छत पर

राजस्थान न्यूज: रंग लगाने से इनकार करने पर छात्र की बेरहमी से हत्या, VIDEO

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!