राजस्थान न्यूज: बीकानेर के चौखूंटी इलाके में रामपुरिया आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। गैस के कारण आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत और उल्टी की शिकायत हुई। फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर को अस्पताल ले जाया गया। घटना सुबह 9:35 बजे की है। आसपास की बस्तियों में गैस की बदबू फैल गई थी। लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
उल्टा पुलिसकर्मी ने कॉल करने वालों को डांट लगाई और कहा कि गैस बंद करना हमारा काम नहीं है। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। फैक्ट्री संचालक की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। कर्मचारियों ने खुद माना कि गैस का रिसाव हुआ है। स्थानीय लोग इस फैक्ट्री को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
लेकिन प्रशासन अब तक चुप है। ना कोई जांच हुई, ना कोई सख्त कार्रवाई। लोग अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द फैक्ट्री नहीं हटाई गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। ये मामला सिर्फ एक हादसे का नहीं बल्कि प्रशासन की लापरवाही का है।
राजस्थान न्यूज: चीखती रही मां, 22 वर्षीय बेटे ने कुल्हाड़ी से गर्दन, हाथ-पैर पर किए वार
राजस्थान न्यूज: मासूम बच्चों के गले काटे, फिर माता-पिता ने काटी हाथ की नसें
राजस्थान न्यूज: प्रिंसिपल की छात्राओं से चैट लीक- प्रीटी एंड ब्यूटीफुल बेबी, पिक भेजो