राजस्थान न्यूज: फलोदी में गुरुवार देर रात भारतमाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। भोजासर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर टोल प्लाजा के पास सड़क पार कर रहे ऊंटों के झुंड को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 9 ऊंटों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे भयावह दृश्य था कि एक गर्भवती ऊंटनी का पेट फट गया और उसका बच्चा बाहर आ गया। हादसा रात करीब दो बजे हुआ।
शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सुबह 7 बजे हाईवे को जाम कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब उन्होंने हाईवे पर देखा तो कई ऊंट मरे पड़े थे। कुछ ऊंट गंभीर हालत में तड़प रहे थे। सड़क पर दूर तक टायरों के निशान थे जो यह दिखाते हैं कि किसी अज्ञात वाहन ने ऊंटों के झुंड को कुचल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भोजासर थानाधिकारी अशोक विश्नोई और प्रशासनिक अधिकारी सुबह 9 बजे मौके पर पहुंचे। घायल ऊंटों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से समझाइश के बाद सुबह 10 बजे जाम हटाया गया।
अब पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
राजस्थान न्यूज: सैलरी मांगने पर नाखून उखाड़े, करंट लगाया; पुलिस ने नहीं की मदद
राजस्थान न्यूज: तांत्रिक कर रहा था युवती से रेप, पति ने नग्न हालत में पकड़ा; कोर्ट से उम्रकैद
राजस्थान न्यूज: चीखती रही मां, 22 वर्षीय बेटे ने कुल्हाड़ी से गर्दन, हाथ-पैर पर किए वार