राजस्थान न्यूज: आबूरोड (राजसमंद) के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंडेला गांव में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दरअसल, मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय सूकली के रूप में हुई है, जो अर्जुन की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि सूकली की शादी करीब 20 साल पहले अर्जुन से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। अर्जुन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है।
सोमवार की शाम सूकली ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे पर लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही गिरवर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई कर शव को मोर्चरी भिजवाया। साथ ही मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई।
रात में ही महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद गांव में सामाजिक स्तर पर पंचायत बुलाई गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनी।
रातभर की प्रक्रिया के बाद मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
राजस्थान न्यूज: खेत पर गया पति, पीछे से युवक ने विमंदित पत्नी से किया गंदा काम
राजस्थान न्यूज: एसीबी का एएसपी ही निकला दलालों का सरगना, रिश्वतखोरी में रंगेहाथ दबोचा गया
राजस्थान न्यूज: SDM का एपीओ, MLA रविंद्र और MP बेनीवाल ने लगाए थे गंभीर आरोप
[…] […]
[…] […]