राजस्थान न्यूज: अजमेर शहर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता अंकिता सोनी निवासी लोहखान ने बताया कि उसकी शादी 8 नवंबर 2019 को लोकेश सोनी पुत्र संजय सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति लोकेश सोनी के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 11 अप्रैल 2024 को उस पर गर्म तेल डालकर जलाया गया और फिर घर से निकाल दिया गया।
इसके बाद 22 सितंबर को कोतवाली थाने में ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने पीड़िता से मारपीट की। महिला ने बताया कि उसका पति अवैध रूप से पिस्तौल रखता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसे जबरन सुसाइड नोट भी लिखवाया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना, धमकी और मारपीट से तंग आ चुकी थी। इसी कारण वह आनासागर झील पर आत्महत्या करने की नीयत से पहुंची और जान देने की कोशिश की थी।
पीड़िता बोली – उसे बस स्त्रीधन चाहिए।
समाज के कुछ वरिष्ठ लोगों की मध्यस्थता से ससुराल पक्ष ने उसका सामान लौटाने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसे डराकर यह लिखवाने की कोशिश की गई कि उसका सामान लौटाया जा चुका है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ससुर संजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
राजस्थान न्यूज: सीनियर छात्रा को वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर किया कई बार रेप
राजस्थान न्यूज: 22 वर्षीय युवती रहस्यमयी हालात में लापता, पुलिस कर रही तलाश