राजस्थान के चूरू जिले में एक प्रदर्शन के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सुनील झाझड़िया पर महिला कांस्टेबल के साथ कथित मारपीट का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि यह घटना जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कांस्टेबल जब दूसरी दिशा में जा रही होती है, तभी पीछे से डीएसपी सुनील झाझड़िया उसकी पीठ पर जोर से हाथ मारते हैं।
इसके बाद महिला कांस्टेबल पलटती है और उनके पीछे चल देती है। इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद आमजन और राजनीतिक हलकों में आक्रोश फैल गया है। अब इस मामले में चूरू पुलिस और बीकानेर रेंज के आईजी से कार्रवाई की मांग उठ रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कांग्रेस का प्रदर्शन – चूरू शहर की बिजली, पानी, सफाई और कचरा निपटारे जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सांसद राहुल कस्वां और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडेलिया हाउस से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
प्रशासन ने पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को भीतर जाने की अनुमति दी थी और बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक कलेक्ट्रेट में घुसने लगे, जिस पर पुलिस उन्हें रोकने के लिए दौड़ी।
राजस्थान न्यूज: माही डैम में डूबने से मां-बेटी और भतीजे की दर्दनाक मौत
राजस्थान न्यूज: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और निगम टीम को जान बचाकर भागना पड़ा, VIDEO
राजस्थान न्यूज: युवती बोली- मेरे अश्लील वीडियो बनाए, कभी कार में तो कभी होटल ले जाकर करता रेप
[…] राजस्थान न्यूज: DSP ने महिला कांस्टेबल प… […]
[…] राजस्थान न्यूज: DSP ने महिला कांस्टेबल प… […]