अजमेर न्यूज: राजस्थान के अजमेर जिले से ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें प्रेम विवाह करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात को लड़की के परिजनों ने अंजाम दिया, जिसमें अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने हाल ही में लड़की के सगे चाचा को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि करिश्मा नाम की युवती ने अपने प्रेमी सहदेव से प्रेम विवाह किया था जिससे उसके परिवार वाले नाराज़ थे। परिवार ने कई बार सहदेव से संपर्क कर उसे करिश्मा से अलग होने या बात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।
इससे आक्रोशित परिजनों ने सहदेव के अपहरण और हत्या की साजिश रची। योजना के मुताबिक, सहदेव का पहले किडनैप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि मामले की जांच करते हुए धारणा गांव निवासी रामकिशोर, जो कि लड़की का सगा चाचा है को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ के दौरान उसने हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस अब उससे अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक सहदेव की पत्नी के रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था
इनमें लड़की के पहले पति का चाचा ससुर कुन्नाराम और बहन के पति के रिश्तेदार ओम प्रकाश शामिल थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे ऑनर किलिंग केस में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है
अजमेर के रीजनल कॉलेज में छात्रा से अश्लील हरकत, डीन ने माफी मांगी
भरतपुर न्यूज: आगरा से खाटूश्यामजी जा रही बस पलटी, 4 यात्री घायल
भरतपुर न्यूज: खेतों में 33 केवी लाइन लगाने पहुंचे अधिकारियों को भगा-भगा के पीटा



 
                                    