Sunday, February 22, 2026
Homeराजस्थानजयपुर न्यूज: होटल की खिड़की से झलकी निजता, वायरल वीडियो से मचा...

जयपुर न्यूज: होटल की खिड़की से झलकी निजता, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

जयपुर न्यूज. राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

एक निजी कमरे में ठहरे एक जोड़े के निजी क्षणों का वीडियो सड़क से गुजर रहे लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह मामला ना केवल निजता के उल्लंघन का गंभीर उदाहरण है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता की कमी को भी उजागर करता है।

दरअसल, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे भारत जोड़ो सेतु पुलिया (जयपुर) के पास से गुजर रहे राहगीरों की नजर एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित खिड़की पर पड़ी, जहां से कमरे के अंदर का दृश्य साफ दिखाई दे रहा था। कमरे में एक कपल मौजूद था, जो निजी क्षणों में व्यस्त था, लेकिन खिड़की पर परदा नहीं होने के कारण यह दृश्य बाहर से स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था।

देखते ही देखते वहां रुकने वालों की संख्या बढ़ गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। स्थिति ऐसी बन गई कि सड़क पर ट्रैफिक धीमा हो गया और लोग इसे मज़ाक में “ओपन थियेटर” कहने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

जिम्मेदार कौन?

मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर संबंधित पक्ष ने किसी भी वायरल वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया। साथ ही यह दावा भी किया गया कि वायरल वीडियो में जो कमरा नजर आ रहा है, वह उनकी संपत्ति से संबंधित नहीं है। 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में कूरियर फ्रॉड का अलर्ट,1500 से ज्यादा मामले

राजस्थान न्यूज: 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और चैनमैन रंगे हाथों पकड़े गए

राजस्थान न्यूज: टायर फटने से पुलिस टीम हादसे का शिकार, चार जवान घायल

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!