Saturday, March 14, 2026
Homeराजस्थानजयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर...

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

जयपुर में एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर हुई संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। शहर के सीतापुरा इलाके में एक अज्ञात युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से टकराकर मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना मालपुरा गेट थाना क्षेत्र के सीतापुरा पुलिया के नीचे सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक गेहूंआ रंग का है कद 5 फीट 6 इंच और उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है।

शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई साजिश है।

जयपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

अलवर में CRPF जवान युवती के अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा रेप, अब गिरफ्तार

अलवर न्यूज: मायके से विदाई के एक महीने बाद मौत, बहन ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!