Monday, February 23, 2026
Homeराजस्थानभरतपुर में टेम्पो पलटा; एक महिला की मौत, सात घायल

भरतपुर में टेम्पो पलटा; एक महिला की मौत, सात घायल

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि एक ही परिवार की सात अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सभी महिलाएं एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं 

हादसा तब हुआ जब नगला सह गांव से एक परिवार के सदस्य भुसावर की ओर एक रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रहे थे। गांव से निकले कुछ ही समय हुआ था कि बांसी गांव के पास टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर लहराता हुआ सड़क किनारे पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीर तुरंत रुके और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मीना देवी ने बताया कि घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय अंगूरी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों – गीता, अनीता, गोवर्धन ,अमित, गयासो, सुनीता और सुमन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पाली न्यूज: महिला का आरोप – दहेज के लिए पति करता है मारपीट

जयपुर: दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

जयपुर में गोविंद देवजी की रथयात्रा महोत्सव भक्ति उल्लास से संपन्न

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!