राजस्थान न्यूज़: राजगढ़ (अलवर) के माचाड़ी बाईपास के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किसी पारिवारिक शोक समारोह से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बसवा थाना क्षेत्र के रे वासा गांव निवासी बंसी (40) और उसका चचेरा भाई नेतराम (37) शुक्रवार को डोरोली गांव गए थे। बंसी के ससुर का निधन 13 जून को हुआ था, दोनों वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
रास्ते में माचाड़ी बाईपास के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
राजस्थान न्यूज: जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर हादसा, महिला की मौत; पुलिसकर्मी सहित 4 घायल
राजस्थान न्यूज़: पड़ोसी ने नहाती हुई विवाहिता का बनाया अश्लील वीडियो
[…] राजस्थान न्यूज़: शोक समारोह से लौटते वक… […]
[…] राजस्थान न्यूज़: शोक समारोह से लौटते वक… […]