Sunday, February 1, 2026
HomeदेशBreaking: एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार

Breaking: एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 242 यात्री सवार

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

Breaking: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया।

विमान टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद एयरपोर्ट की सीमा दीवार से टकरा गया, जिससे उसमें जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। हादसा एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास हुआ, जो एयरपोर्ट परिसर से सटा इलाका है। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा शहर के मेघानी इलाके में हुआ और इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

राजस्थान न्यूज़: हाथ-पैर बंधा युवक पटरी पर, सामने से आ रही थी रुणिचा एक्सप्रेस

राजस्थान न्यूज: मां की मौत के बाद बेटी ने की आत्महत्या

राजस्थान न्यूज: दो बहनों से दुष्कर्म, आरोपी सगे भाई निकले

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!