अलवर के आरआर कॉलेज गेट पर एनएसयूआई (NSUI) के छात्रों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है और शिक्षा के क्षेत्र में औछी राजनीति की जा रही है।
क्रांतिकारियों और कांग्रेस नेताओं को हटाने का आरोप-
एनएसयूआई नेता सतीश पटेल रामगढ़िया ने कहा कि शिक्षा मंत्री कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के योगदान को पाठ्यक्रम से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 लाख किताबें वापस मंगवाकर पाठ्यक्रम बदला गया है। जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हुआ और युवा पीढ़ी में भ्रम फैल रहा है।
आजादी के नायकों को भुलाने की कोशिश-
पटेल ने कहा कि यदि नई पीढ़ी को भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के बारे में नहीं बताया जाएगा। तो वे आजादी के मूल्यों को कैसे जान पाएंगे?
चेतावनी: पूरे प्रदेश में फैलेगा आंदोलन-
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने वापस मंगाई गई किताबों को बहाल नहीं किया और पुराना सिलेबस लागू नहीं किया गया। तो यह आंदोलन प्रदेशभर में फैलाया जाएगा। जगह-जगह शिक्षा मंत्री के पुतले जलाए जाएंगे।
भाजपा इतिहास बदलने की कोशिश में-
पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा उन चेहरों को इतिहास में स्थापित करना चाहती है। जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि जो पार्टी आजादी के समय अस्तित्व में ही नहीं थी। वह खुद को इतिहास की सबसे बड़ी ताकत दिखाना चाहती है।
राजस्थान न्यूज: डंपर की चपेट में आने से सब्जी व्यापारी की मौत, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
राजस्थान न्यूज़: भारतीय सेना ने 77वें सेना दिवस परेड में रोबोटिक डॉग्स का प्रदर्शन किया