Wednesday, February 25, 2026
Homeक्राइमजयपुर में काम पर निकला युवक दो दिन बाद मृत मिला, टैंपो...

जयपुर में काम पर निकला युवक दो दिन बाद मृत मिला, टैंपो में मिली लाश

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

जयपुर के भट्टाबस्ती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक लोडिंग टैंपो की ड्राइवर सीट पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रथम सिंह के रूप में हुई है जो धौलपुर का रहने वाला था और जयपुर के दुर्गापुरा इलाके में परिवार के साथ रहकर लोडिंग वाहन चलाने का काम करता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या दो दिन पहले की गई और शव को मंगलवार देर रात सुनसान इलाके में खड़े टैंपो में छोड़ा गया।

सड़क किनारे टैंपो में मिली सड़ी-गली लाश

प्रथम सिंह 28 जुलाई की सुबह घर से काम पर निकला था लेकिन उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने जब संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला। दो दिन तक परिवार के लोग उसे ढूंढते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे अमान अली शाह नाले के पास सड़क किनारे खड़े एक लोडिंग टैंपो की ड्राइवर सीट पर युवक की सड़ी-गली लाश दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भट्टाबस्ती थाने की टीम मौके पर पहुंची और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि शव करीब दो दिन पुराना है जिससे आशंका है कि प्रथम की हत्या 28 जुलाई को ही कर दी गई थी। दो दिन तक आरोपी शव को छिपाने की कोशिश में जुटा रहा और फिर मंगलवार रात उसे लोडिंग वाहन में रखकर सड़क किनारे छोड़ दिया। शव की स्थिति खराब होने के कारण चोट के स्पष्ट निशान नहीं दिखे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण और हत्या की विधि का खुलासा हो सकेगा।

जयपुर न्यूज़: सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9.85 करोड़ की मरम्मत ढह गई पहली बारिश में, राजस्थान रॉयल्स को नोटिस

जयपुर में RAS अभ्यर्थी की मौत, स्ट्रीट लाइट पोल बना जानलेवा फंदा

जयपुर न्यूज़: सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9.85 करोड़ की मरम्मत ढह गई पहली बारिश में, राजस्थान रॉयल्स को नोटिस

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!