Tuesday, July 22, 2025
Homeराजस्थाननदबई भाजपा मंडल की पर्यावरण पहल, शिव मंदिर व मोक्षधाम में किया...

नदबई भाजपा मंडल की पर्यावरण पहल, शिव मंदिर व मोक्षधाम में किया पौधारोपण

नदबई में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नदबई की बैठक मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर 21-21 पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि पौधों की देखरेख भी नियमित रूप से हो।

बैठक के बाद बूथ संख्या 54 और 56 पर प्राचीन शिव मंदिर एवं मोक्षधाम परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “हरियालो राजस्थान” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही, लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र भातरा, सह-संयोजक बालमुकुंद बिहारिया, विनीत गुप्ता, ओमप्रकाश सिनसिनवार, सुनील गुप्ता, बबलू सोनी, गोविंद शर्मा, राजवीर सिंह, नंदकिशोर खटीक, हितेश शर्मा, प्रकाश मोरदानी, हरीश गोयल, विष्णुदत्त शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझती है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित पर्यावरण मिलेगा।

राजस्थान न्यूज़: नदबई चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर के नदबई में श्याम भक्ति का रंग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!