लोकसभा न्यूज़: अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि इस हमले में शामिल तीनों आतंकियों को ऑपरेशन महादेव के तहत ढेर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान, और जिब्रान के रूप में हुई है – तीनों लश्कर-ए-तैयबा के ए-ग्रेड आतंकवादी थे।
अमित शाह ने हमले को बताया अमानवीय-
शाह ने कहा कि यह हमला एक अमानवीय और धर्म के आधार पर की गई बर्बर हत्या थी, जिसमें निर्दोष नागरिकों की जान ली गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि आतंकियों को उनके किए की सजा दी गई है।
सुरक्षा बलों की जंग और सफलता-
गृह मंत्री ने बताया कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम दिया, जो पूरी तरह सफल रहा। मारे गए आतंकी बैसारन घाटी में नागरिकों की हत्या में शामिल थे। शाह ने स्पष्ट किया कि हमलावरों को पनाह और मदद देने वाले कई संदिग्धों को पहले ही हिरासत में लिया गया था और उन्हीं से आतंकियों की शिनाख्त करवाई गई।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार-
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,जब आतंकियों के मारे जाने की बात आई तो सोचा था सदन में खुशी की लहर दौड़ेगी, लेकिन कुछ चेहरों पर मायूसी दिखी। ये कैसी राजनीति है? उन्होंने कहा कि ऑपरेशन महादेव की बैलिस्टिक रिपोर्ट में स्पष्ट है कि मारे गए आतंकियों ने ही पहलगाम में हमला किया था।
एनआईए की तेज जांच-
गृह मंत्री ने बताया कि पहलगाम हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई थी, जिसने 1055 से अधिक लोगों से पूछताछ की। जिनमें पर्यटक, स्थानीय लोग और दुकानदार शामिल थे। पूछताछ और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर स्केच बनाए गए, जिससे आतंकियों की पहचान पुख्ता हुई।
राजनाथ सिंह ने रखी थी ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत-
सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना को कोई क्षति नहीं हुई।
भारत की वैश्विक कूटनीति का प्रभाव-
हमले के बाद भारत ने कूटनीतिक मोर्चे पर भी पाकिस्तान को घेरा। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने 33 देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पर्दाफाश किया। भारत ने दुनिया को बताया कि वह आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।
अमित शाह ने की वसुंधरा राजे की तारीफ, CM भजनलाल को बोले….
जयपुर से गहलोत का वार-अमित शाह बताएं NIA जांच अब तक अधूरी क्यों?


