Friday, November 21, 2025
Homeदेशस्पॉटलाइट न्यूज़: एपल ने चीन में बंद किया स्टोर, भारत में मैन्युफैक्चरिंग...

स्पॉटलाइट न्यूज़: एपल ने चीन में बंद किया स्टोर, भारत में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार तेज

भारत बना एपल का नया प्रोडक्शन हब। एपल ने चीन में स्टोर किया बंद। iPhone अब भारत से अमेरिका पहुंच रहा है। चीन से हटकर भारत की ओर एपल का रुख। मेक इन इंडिया बन रहा एपल की ताकत।

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

स्पॉटलाइट न्यूज़: टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी एपल ने चीन के डालियान शहर में स्थित अपना एक रिटेल स्टोर बंद करने का ऐलान किया है। यह कदम 9 अगस्त को उठाया जाएगा, जब पार्कलैंड मॉल में मौजूद स्टोर हमेशा के लिए शटर डाउन कर देगा। यह पहली बार है जब एपल ने 2008 में चीन में पहला स्टोर खोलने के बाद किसी स्टोर को बंद करने का निर्णय लिया है।

मॉल रीब्रांडिंग के चलते बदला माहौल-

कंपनी ने स्टोर बंद करने की वजह पार्कलैंड मॉल के इनटाइम सिटी में रीब्रांड होने और वहां के बदलते कारोबारी माहौल को बताया है। मॉल के प्रबंधन में आए बदलावों के कारण कई बड़े ब्रांड्स ने अपने स्टोर पहले ही बंद कर दिए थे। एपल ने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में उसका दूसरा स्टोर ओलिंपिया 66 मॉल में खुला रहेगा, जो पार्कलैंड से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।

चीन में अभी भी 56 स्टोर, लेकिन भारत पर ज़ोर-

एपल ने साफ किया है कि वह चीन से पीछे नहीं हट रही। फिलहाल उसके ग्रेटर चाइना में 56 रिटेल स्टोर्स हैं, जो उसकी वैश्विक मौजूदगी का 10% हिस्सा हैं। हालांकि कंपनी अब अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए भारत, सऊदी अरब, UAE और डेट्रॉइट जैसे नए बाजारों में स्टोर खोलने पर फोकस कर रही है।

भारत बना आईफोन प्रोडक्शन का नया गढ़-

एपल ने चीन की बजाय अब भारत में आईफोन निर्माण पर ज़ोर देना शुरू कर दिया है। 2025 की पहली छमाही (जनवरी–जून) में भारत में 2.39 करोड़ (23.9 मिलियन) आईफोन बनाए गए, जो पिछले साल की तुलना में 53% की बढ़त है। भारत से आईफोन का निर्यात भी बढ़कर 2.28 करोड़ यूनिट हो गया है। इसी अवधि में करीब 1.94 लाख करोड़ के आईफोन भारत से दुनिया भर में भेजे गए, जो पिछले साल 1.26 लाख करोड़ था।

अमेरिका में अब भारत से ज्यादा आईफोन पहुंचाए जा रहे-

एपल ने अप्रैल 2025 में अमेरिका को भारत से 33 लाख आईफोन निर्यात किए, जबकि चीन से यह संख्या महज 9 लाख रही। यह दर्शाता है कि अब भारत एपल के लिए अमेरिका का सबसे बड़ा सप्लायर बन चुका है। भारत में बने 78% आईफोन अब अमेरिका भेजे जा रहे हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 53% था। यह भारत के बढ़ते तकनीकी व आर्थिक महत्व को दर्शाता है।

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!