जयपुर के बजाज नगर क्षेत्र स्थित विद्याश्रम स्कूल में फीस विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। स्कूल प्रशासन पर छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और परीक्षा से वंचित रखने के आरोप लगे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में नाराज़ अभिभावक स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
स्कूल पर मनमानी फीस वसूली का आरोप
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए मनमर्जी से फीस बढ़ा रहा है। कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि कोविड काल से पहले निर्धारित फीस ही वसूली जाए, लेकिन इसके बावजूद स्कूल द्वारा लगातार फीस में बढ़ोतरी की जा रही है।
छात्रों को परीक्षा से वंचित कर किया गया अलग
फीस जमा न करने वाले बच्चों को क्लास से अलग रखा जा रहा है और कई छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति तक नहीं दी गई।
कुछ पेरेंट्स ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बच्चों को स्कूल परिसर में ‘हाउस अरेस्ट’ की स्थिति में रखा गया। इससे छात्रों का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है और उनमें हीन भावना उत्पन्न हो रही है।
परेशान पेरेंट्स का कहना है कि वे कोर्ट के निर्देशानुसार फीस जमा कर रहे हैं लेकिन स्कूल प्रशासन अपनी मनमानी पर अड़ा हुआ है। कई अभिभावकों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से अपने बच्चों को इसी स्कूल में पढ़ा रहे हैं मगर अब प्रबंधन का रवैया पूरी तरह तानाशाही वाला हो गया है।
अभिभावकों ने सरकार से अपील की है कि इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप किया जाए और दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। हालांकि स्कूल प्रशासन ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
जयपुर में फॉर्च्यूनर की टक्कर से बुजुर्ग महिला 10 फीट दूर गिरी, हालत गंभीर
राजस्थान सरकार ने बदले नियम; सिख अभ्यर्थी अब परीक्षा में पहन सकेंगे कृपाण, कड़ा और पगड़ी
राजस्थान: देश में पहली बार ड्रोन से बारिश, ट्रायल अगस्त में संभव



[…] […]