Sunday, February 1, 2026
Homeराजस्थानअजमेर: किडजी स्कूल की बिल्डिंग में आग, सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए

अजमेर: किडजी स्कूल की बिल्डिंग में आग, सभी बच्चे सुरक्षित निकाले गए

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

अजमेर के धोलाभाटा इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी स्कूल “किडजी” के भवन में अचानक आग लग गई।

यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब स्कूल की तीसरी मंजिल से धुआं उठता दिखा। आग की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी घबराकर स्कूल की ओर दौड़े, लेकिन स्कूल स्टाफ और बिल्डिंग मालिक की सतर्कता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तीसरी मंजिल पर भड़की आग, मंदिर से शुरू हुआ हादसा

स्कूल जिस बिल्डिंग में संचालित होता है, उसकी तीसरी मंजिल पर बिल्डिंग मालिक का निवास है। आग वहीं स्थित मंदिर से फैली, जिसका कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगते ही धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों में दहशत फैल गई।

बिल्डिंग की मालकिन डॉ. रंजीता तंवर ने बताया कि उन्होंने धुआं उठते ही तुरंत बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीकी परिसर में शिफ्ट कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग – असिस्टेंट फायर ऑफिसर सुरेंद्र मीणा ने बताया कि आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक सीमित रही और इसे जल्द बुझा दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट पाया गया है। अग्निशमन यंत्रों की उपस्थिति और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है।

उदयपुर हादसा: टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, चालक जिंदा जल गया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!