Monday, March 16, 2026
Homeक्राइमउदयपुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी हिरासत में

उदयपुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी हिरासत में

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बीती रात चार युवकों को हिरासत में लिया है। वर्तमान में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

डीएसपी नेत्रपाल सिंह के अनुसार घटना 4 दिन पहले गुरुवार देर रात की है। पास के गांव का एक युवक युवती को फोन पर घर के पीछे बुलाने आया था। युवती ने शुरू में मना किया, लेकिन लगातार दबाव बनाने पर वह मिलने चली गई। इसके बाद आरोपी उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से ही उसके तीन दोस्त मौजूद थे। वहीं पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

वारदात का सिलसिलेवार घटनाक्रम

धोखे से बुलाकर अपहरण जैसी स्थिति बनाई
आरोपी युवक ने युवती से फोन पर किसी बहाने मिलने की जिद की। युवती ने कई बार इंकार किया लेकिन दबाव में आकर घर से बाहर गई। तभी आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर दूर सुनसान इलाके में ले गया।

पहले अकेले किया दुष्कर्म, फिर दोस्तों को बुलाया
डीएसपी के अनुसार आरोपी युवक ने सबसे पहले खुद युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो वह नहीं माना। इस बीच उसके तीन दोस्त भी मौके पर आ पहुंचे। चारों ने मिलकर युवती को काबू में किया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की हिम्मत और रिपोर्ट दर्ज
काफी मशक्कत के बाद पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। अगले ही दिन फलासिया थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बीती रात सभी चार आरोपियों को पकड़ लिया। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और मेडिकल सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!