Wednesday, September 17, 2025
Homeराजनीतिनागौर से हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, अशोक गहलोत की नाक के...

नागौर से हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, अशोक गहलोत की नाक के नीचे हुआ SI भर्ती पेपर लीक, जांच सीबीआई से करवाएं

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पीएसओ की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और एसओजी पर गंभीर आरोप लगाए।

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और SOG पर निशाना साधा।

बेनीवाल ने कहा कि भले ही गहलोत ने सीधे तौर पर पेपर लीक नहीं किया, लेकिन ये सब उनकी नज़र के सामने हुआ है। उन्होंने कांग्रेस के राज में हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती पर सवाल उठाते हुए 500 फर्जी थानेदारों के होने का दावा किया।

500 से अधिक फर्जी सब-इंस्पेक्टर, जांच में कई अधिकारी जेल में –

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती में 859 अभ्यर्थियों में से लगभग 500 फर्जी पाए गए हैं। इस मामले में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के दो पूर्व सदस्य भी जेल में हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने भर्ती परीक्षा रद्द करने और RPSC के पुनर्गठन के बजाय संदिग्ध अधिकारियों से समझौता किया है।

एसओजी की भूमिका पर उठाए सवाल, जांच में मिली गड़बड़ियां –

बेनीवाल ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की भी जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि एसओजी के कार्यालय में ‘सेटलमेंट’ का एक कमरा होता है जहाँ रिश्वतखोरी होती है। उन्होंने बताया कि एसओजी के चार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। जो जांच में जानबूझकर सहयोग नहीं कर रहे थे।

अशोक गहलोत के पीएसओ की गिरफ्तारी पर सख्त टिप्पणी –

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ और उसके बेटे की गिरफ्तारी इस घोटाले की जड़ें उजागर करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत खुद सीधे तौर पर पेपर लीक करने में शामिल नहीं हैं, लेकिन यह सब उनकी देखरेख में हुआ। बेनीवाल ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सख्त पूछताछ की मांग की।

सीबीआई से जांच कराने की अपील, बड़े नामों को पकड़ने की जरूरत –

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती घोटाले की जांच एसओजी से हटाकर सीबीआई को सौंपनी चाहिए, क्योंकि बड़ी हस्तियों को उजागर करने की हिम्मत केवल सीबीआई में होती है। उन्होंने कहा कि गहलोत को भी सामने आकर सच्चाई बतानी चाहिए और इस घोटाले को समाप्त करना चाहिए।

धरना 105 दिन से जारी, युवाओं का भविष्य दांव पर –

हनुमान बेनीवाल ने यह भी बताया कि RLP पिछले 105 दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार बढ़ती धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

बेनीवाल का सन्देश –

“पेपर लीक की घटनाएं केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी बढ़ रही हैं। इसे रोकना जरूरी है। अशोक गहलोत को ट्विटर पर बयान देने के बजाय सीधे सामने आकर पूरी सच्चाई उजागर करनी चाहिए।”

Spotnow News: अशोक गहलोत का दावा: SOG रिपोर्ट में मंत्री गजेंद्र सिंह आरोपी!

राजस्थान न्यूज़: अशोक गहलोत- BJP-RSS का एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थानों पर कब्जा करना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!