Tuesday, October 28, 2025
Homeक्राइमभरतपुर के डीग में पति ने पत्नी का गला काटा, बच्चों सहित...

भरतपुर के डीग में पति ने पत्नी का गला काटा, बच्चों सहित ननद के घर से जबरन ले जाने पर हिंसक विवाद

 भरतपुर के डीग में पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद ने सोमवार को भयावह रूप ले लिया। जब पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया। मामला डीग जिले के बहज गांव का है।

हां बिना पति की अनुमति के पत्नी कुमकुम अपने दो बच्चों के साथ अपनी ननद के घर चली गई थी। पति शशि, जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कलारी लक्ष्मीनगर का रहने वाला है और मजदूरी करता है। रात में जब घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चे नहीं मिले।

रात में विवाद की शुरुआत-

शशि ने पत्नी को फोन किया, तो पता चला कि वह अपनी ननद के साथ है। इससे गुस्साए शशि बहज गांव स्थित ननद के घर पहुंच गया और पत्नी-बच्चों को साथ ले जाने की जिद करने लगा। परिवार के सदस्यों ने रात के समय बच्चों की हालत को देखते हुए उसे सुबह जाने के लिए मना किया, जिस पर वह मान गया। शशि ने खाना खाया और सब सो गए।

सुबह हुई घटना-

 परिजनों के पहुंचने पर महिला कुमकुम खून से लथपथ बेड पर पड़ी मिली, जबकि शशि के हाथ में धारदार हथियार था। परिजन उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन शशि घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

घायल महिला का इलाज जारी-

घायल महिला को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। महिला के गले पर लगभग 3 इंच का गहरा कट है।

परिवार के बयानों में खुलासा-

शशि के जीजा योगेश कुमार ने बताया कि राखी के पर्व पर शशि की बहनें अपने भाई से मिलने आई थीं। राखी बांधने के बाद शशि काम पर गया। तब उसकी पत्नी कुमकुम ननदों के साथ बहज गांव में उनके घर आ गई। रात को शशि के पहुंचने पर पत्नी-बच्चे न मिलने पर विवाद शुरू हुआ। जो इतनी गंभीर घटना में तब्दील हो गया।

पुलिस की कार्रवाई-

थाना बहज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में घरेलू झगड़ा कारण बताया जा रहा है। महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भरतपुर में शनिदेव कि प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

भरतपुर में गहलोत सरकार पर बरसे छात्र नेता, चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!