सीकर में ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने आज एक विशेष अभियान चलाया। सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न हिस्सों में 218 जगहों पर दबिश दी गई।
इस दौरान 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ ऑनलाइन ठगी के गंभीर आरोप हैं। साथ ही पीड़ितों के खातों में लगभग 1 लाख 29 हजार 800 रुपए की रकम वापस भी करवाई गई।
पुलिस ने ऑनलाइन ठगी में लिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार-
सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि जयपुर रेंज के आईजी और सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
आज की कार्रवाई में चार लोगों को पाबंद भी किया गया है। जिनके बैंक खातों से ठगी के पैसे ट्रांसफर होने या आने की पुष्टि हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह कदम ठगी के मामलों पर कड़ा प्रहार करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए उठाया गया है।
233 पुलिसकर्मियों ने दी संयुक्त कार्रवाई-
अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के लिए कुल 54 टीमें बनाई गईं, जिनमें 233 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 218 स्थानों पर दबिश दी और ठगी के मामलों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी।
भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे-
एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने कहा कि ऑनलाइन ठगी की घटनाओं पर लगातार नज़र रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे ताकि आम जनता को ठगी से बचाया जा सके। पुलिस का उद्देश्य ऑनलाइन अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शना नहीं है।
ऑनलाइन ठगी के खिलाफ सख्त कदम-
यह अभियान ऑनलाइन ठगी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का एक हिस्सा है। जो बढ़ती तकनीकी अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सीकर न्यूज: गोविंद सिंह डोटासरा का मास्टर प्लान 2041 पर तगड़ा प्रहार, 16 अगस्त को सीकर बंद का एलान
सीकर के नेछवा में स्कॉर्पियो धोखाधड़ी का खुलासा, 4.01 लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज