Saturday, March 14, 2026
Homeक्राइमजयपुर: पिता को बेटे की चाह, बिना इलाज के मर गई बेटी;...

जयपुर: पिता को बेटे की चाह, बिना इलाज के मर गई बेटी; अब मां ने किया सुसाइड

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

जयपुर: वैशाली नगर थाना इलाके से एक महिला के सुसाइड का मामला सामने आया है। मौत के बाद महिला के भाई ने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, सीकर के धोद निवासी 27 वर्षीय मृतका विनोद पुत्री हरलाल सिंह की शादी जनवरी 2018 में धोद निवासी सुशील से हुई थी। शादी के समय सुशील को आर्मी में होने का बताया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह सिविल डिफेंस में है।

टॉर्चर करने का आरोप –

शादी के महज 6 महीने बाद ही विनोद को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट की जाती थी। जब उसे ससुराल वालों ने दहेज लाने के लिए पीहर भेजा तो करीब 4 लाख रुपए दिए गए, लेकिन फिर दहेज की मांग बढ़ गई। जमीन बेचकर 18 लाख रुपए फिर से दिए गए। इसके बाद भी मारपीट जारी रही।

आरोप है कि विनोद के दो बेटियां थीं। जब उसकी तीसरी बेटी हुई, तो नाराज होकर उसका इलाज नहीं करवाने से उसकी मौत हो गई।

पति सुशील, विनोद और दो बेटियों के साथ भारतेंदु नगर में रहने लगा। जब भी विनोद अपने पीहर कॉल करती उसके साथ मारपीट होती थी।

पीहर से लौटने के बाद विनोद ने सुसाइड कर लिया

बताया गया कि सुशील ने विनोद को 30 हजार रुपए लाने के लिए पीहर भेजा था। रुपयों की व्यवस्था न होने के कारण वह रविवार को वापस जयपुर आ गई। 27 सितंबर सोमवार को जब पति काम पर चला गया और बेटियां स्कूल गईं, तब फंदा लगाकर विनोद ने सुसाइड कर लिया।

भाई सचिन की रिपोर्ट पर वैशाली नगर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!