Thursday, October 30, 2025
Homeक्राइमRajasthan: अस्पताल में काम कर रही महिला का डॉक्टरों ने किया रेप,...

Rajasthan: अस्पताल में काम कर रही महिला का डॉक्टरों ने किया रेप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Rajasthan. एक धर्म परिवर्तन की घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने दो डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उस पर धर्म बदलने का दबाव डाला।

अब जानते हैं पूरी वारदात —

सलूंबर की रहने वाली यह महिला मई 2024 में अपने पति से तलाक लेने के बाद अपने आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ रहती है। रोज़ी-रोटी चलाने के लिए वह नवंबर 2024 में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी के लिए आती है, जहां उसे रसोई में काम मिल जाता है।

उदयपुर के सलूंबर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार –

अस्पताल में बिहार का रहने वाला आमिर मेटिन नामक डॉक्टर कार्यरत है। वह महिला से बातचीत शुरू करता है और उसके धर्म के बारे में पूछताछ करने लगता है। डॉक्टर महिला के शरीर पर बने टैटू का जिक्र करता है, जो हिंदू धर्म के पूजनीय भगवान महाकाल का है। इस पर आपत्ति जताकर वह उसे मानसिक रूप से परेशान करता है और दबाव डालता है कि वह इस्लाम धर्म स्वीकार करे और बुर्का पहनना शुरू करे। इसके साथ ही वह उसे धमकाता भी है, क्योंकि उसके पास महिला की निजी फोटो और वीडियो मौजूद हैं।

जब महिला इस परेशान करने वाली स्थिति से तंग आकर इसे अस्पताल के दूसरे डॉक्टर नितिन शाह को बताती है, तो वह उसे सलाह देता है कि वह धर्म बदलकर आमिर से शादी कर ले। इसके बाद दोनों डॉक्टर मिलकर उसे लगातार परेशान करने लगते हैं।

अस्पताल प्रशासन की कोई मदद नहीं मिलने पर महिला ने पुलिस की शरण ली और 28 अक्टूबर को सलूंबर थाने में मामला दर्ज कराया। उसने दोनों डॉक्टरों पर रेप का भी आरोप लगाया। इस मामले की जांच डीएसपी हेरंब जोशी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!