राजस्थान न्यूज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने बीजेपी के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे के गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार,अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी जैकी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मंच तक ले जाने के लिए आगे बढ़े। जैसे ही वह मंच पर चढ़ने लगे, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में जावेद ने भी पलटवार किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
राजस्थान न्यूज: विधायकी खतरे की खबरों के बीच गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान
दोनों पदाधिकारियों के बीच लगभग 30-40 सेकंड तक धक्का-मुक्की और मारपीट चलती रही। इसके बाद वहां मौजूद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और दोनों को अलग किया।
राजस्थान न्यूज: वक्फ बोर्ड में संशोधन तय, विधानसभा में यूनुस खान ने उठाए थे सवाल
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके बाद उनके सम्मान में एक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था, लेकिन बैठक के दौरान हुए इस विवाद ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।