सीकर न्यूज: खाटूश्यामजी में फाल्गुनी लक्खी मेले का पांचवां दिन भी विरोध और असंतोष के बीच गुजरा। कस्बे में प्रशासनिक व्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लगातार दूसरे दिन कस्बे में बाजार बंद रहे, जिससे स्थानीय व्यापारी और आमजन काफी परेशान हैं। व्यापारी संगठन और स्थानीय लोग प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं।
सीकर न्यूज: नेशनल बैडमिंटन प्लेयर पर तलवार से हमला

कस्बे में पुलिस प्रशासन की सख्ती, आमजन में आक्रोश
खाटूश्यामजी में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक, मालवाहक वाहनों को आने से रोकने, और डिप्टी संजय बोथरा की कार्यशैली के खिलाफ व्यापारी संगठन और श्रद्धालु नाराज हैं।
कस्बे के लोगों को घरों में नजरबंद करने और पुलिस की सख्ती से माहौल और अधिक गरमा गया है। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापार मंडल और स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन बंद पर डटे हुए हैं। बीते दिन प्रशासन से वार्ता भी हुई, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।

व्यापार मंडल का धरना प्रदर्शन जारी
व्यापारी संगठन और प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है, जिसके चलते बाजार लगातार 20 घंटे से अधिक समय से बंद हैं। व्यापारियों ने प्रशासन के रवैये का विरोध जताते हुए बाजार को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।
व्यापार मंडल का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में डिप्टी संजय बोथरा को मंदिर परिसर से हटाने की मांग शामिल है।
शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी किया गया परेशान
बंद के कारण स्थानीय स्कूलों में भी असर पड़ा है। कई स्कूली शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल जाने से रोक दिया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें रोके जाने से शिक्षक, छात्र और उनके अभिभावक परेशान हैं। आमजन और श्याम भक्तों के लिए यह स्थिति अत्यधिक असुविधाजनक बन गई है।
राजस्थान न्यूज: नाबालिग गैंगरेप पीड़िता पुलिस प्रशासन के विरोध में टावर पर चढ़ी
राजस्थान न्यूज: स्कूल बस पलटने से 10 बच्चे घायल, 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस