शेयर मार्केट: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मंदी का माहौल देखने को मिला। सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, निफ्टी 50 में भी 92 अंक की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,460 के स्तर पर आ गया।
विदेशी बाजार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो अमेरिकी शेयर बाजार में 7 मार्च को तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस 222 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 31 अंक और नास्डैक में 126 अंक की तेजी आई।
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 मार्च को 2,035 करोड़ के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,320 करोड़ के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में आज 10 मार्च को मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 141 अंक चढ़ा, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 6.91 अंक की बढ़त रही, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 6.38 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। बिटकॉइन 2,13,885.16 (3.07%) अंक की बढ़त के साथ मजबूत हुआ, वहीं इथेरियम में भी 8,772.02 (5.04%) अंक की उछाल दर्ज की गई।
निफ्टी के टॉप 3 गेनर स्टॉक्स:
- पावर ग्रिड- करंट प्राइस: ₹271.25 – चेंज: +₹7.95 (3.02%)
- हिंदुस्तान यूनिलीवर- करंट प्राइस: ₹2,246.50 – चेंज: +₹41.95 (1.90%)
- इंफोसिस- करंट प्राइस: ₹1,700.05 – चेंज: +₹14.05 (0.83%)
निफ्टी के टॉप 3 लूजर स्टॉक्स:
- ओएनजीसी- करंट प्राइस: ₹223.29 – चेंज: -₹9.60 (4.12%)
- ट्रेंट- करंट प्राइस: ₹4,794 – चेंज: -₹205.40 (4.11%)
- इंडसइंड बैंक- करंट प्राइस: ₹901.95 – चेंज: -₹34.80 (3.71%)
राजस्थान न्यूज: सांगानेर में कांस्टेबल ने किया प्रेग्नेंट महिला से रेप
राजस्थान न्यूज: प्रेम प्रसंग में हत्या, आरोपी CCTV में खून से सने हाथों में भागता दिखा
राजस्थान न्यूज: CM भजनलाल शर्मा ने बताया अपना फेवरेट एक्टर, कांग्रेस ने उड़ाया मजाक