राजस्थान न्यूज: तिहाड़ जेल से छुटे अपराधी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब लोग उसे पकड़ने पहुंचे, तो जेब में रखा पेपर कटर निकालकर खुद का ही गला काट लिया।
बोला कि आओ, अब पकड़ो।
दरअसल, मूर्ति बनाने का काम करने वाला 34 वर्षीय आनंद शर्मा निवासी बानसूर (अलवर) जो दिल्ली में एक हत्या के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है हाल ही में जयपुर में रह रहा था। वह झोटवाड़ा क्षेत्र में कुछ दिनों से एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह रास्ते में उसे रोक लेता और बार-बार परेशान करता।
आनंद की हरकतों से तंग आकर महिला ने अपने पति को युवक के बारे में जानकारी दी। आज सुबह करीब 8 बजे महिला के साथ उसका पति भी वहीं मौजूद था। जब आनंद महिला के पास आया और छेड़छाड़ करने लगा तो तुरंत पति ने उसे पकड़ लिया।
महिला के पति ने आवाज देकर आसपास के लोगों को इकट्ठा करना शुरू किया। तभी आनंद उसका हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया।
पकड़ने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनंद को लात-घूसे मारना शुरू कर दिया। आनंद ने इसी दौरान अपनी जेब से एक पेपर कटर निकाला और अपने गले पर उससे चीरा लगा लिया।
उसके बाद दो-तीन बार अपने गले को रेंत दिया। गले से खून बहता देख लोगों ने उसे छोड़ दिया और दूर हट गए।
इसके बाद लगातार उसके गले से खून बहता देख वहां से लोग भागने लगे। आनंद भी उनके पीछे दौड़ा हाथ में पेपर कटर लेकर। लेकिन अधिक खून बहने से वह वहीं बेसुध होकर गिर गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
राजस्थान न्यूज: भयंकर टक्कर से ऊंटनी के पेट से बच्चा बाहर, 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत
राजस्थान न्यूज: सैलरी मांगने पर नाखून उखाड़े, करंट लगाया; पुलिस ने नहीं की मदद
राजस्थान न्यूज: तांत्रिक कर रहा था युवती से रेप, पति ने नग्न हालत में पकड़ा; कोर्ट से उम्रकैद