राजस्थान न्यूज: शादी की तैयारियों में डूबा था एक परिवार, जहां हर चेहरे पर मुस्कान थी। माता-पिता अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखने को तरस रहे थे।
लेकिन तभी एक ऐसा पल आया जिसने सारी खुशियाँ छीन लीं। घर से दुल्हन ही गायब हो गई। और मिली… कहां?
डूंगरपुर के सरोदा थाना इलाके के शिवराजपुर गांव में रहने वाले नारायणलाल प्रजापत के घर उनकी 21 वर्षीय बेटी नेहा की शादी थी। घर में सभी लोग इस शादी को यादगार बनाने में लगे थे। गांव में हर तरफ बात हो रही थी “नारायण के घर शादी है”, “न्योता आया है।”
कहते हैं ना गांव में जब शादी होती है, तो पूरा गांव लग जाता है उसे सफल बनाने में। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके मन में ईर्ष्या और द्वेष की भावना होती है। यही हुआ इस परिवार के साथ। खुशियों को किसी की बुरी नज़र लग गई।
गुरुवार रात को नेहा को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई। सभी ने बेटी को आशीर्वाद दिया उसके नए जीवन के लिए। रात भर नाच-गाना चलता रहा, और फिर सभी सो गए।
अब शुक्रवार था और भी ज्यादा काम। क्योंकि कल शनिवार को बारात आने वाली थी। इसलिए सभी सुबह जल्दी उठकर तैयारियों में लग गए। लेकिन दोपहर होते-होते पता चला कि नेहा कहीं नहीं दिख रही है। माता-पिता और घर आए रिश्तेदार एक-दूसरे से पूछते रहे “क्या किसी ने नेहा को देखा?” इतने में गांव में खबर फैल गई कि कुएं में किसी का शव मिला है।
वो कोई और नहीं नेहा ही थी।
जैसे ही नेहा के माता-पिता को खबर मिली वे दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। रोते-बिलखते बेटी को बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे।
नेहा को तुरंत सागवाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के घर में नेहा की मौत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।
पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
नेहा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। वह बहुत खुश थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया या उसकी जान ली है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अब पता लगाया जा रहा है कि नेहा की मौत की असली वजह क्या थी। क्या उसने सच में आत्महत्या की या यह किसी साजिश का हिस्सा था?
आज 19 अप्रैल को ही उस घर में भीलुड़ा गांव से बारात आने वाली थी। बेटी की विदाई होनी थी। लेकिन अब जहां ढोल-नगाड़े बजने थे, वहां मातम पसरा हुआ है।
राजस्थान न्यूज: नाबालिग की शादी की तस्वीरें, पुलिस आई तो गांव से दूर कराई शादी
राजस्थान न्यूज: विवाहिता का बिना बताए अंतिम संस्कार, पुलिस लेकर पहुंचा पीहर पक्ष
राजस्थान न्यूज: भयंकर टक्कर से ऊंटनी के पेट से बच्चा बाहर, 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत