जयपुर न्यूज: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर के एक युवक की जान चली गई। 33 वर्षीय नीरज उधवानी अपनी पत्नी के साथ घूमने गए थे।
फरवरी 2023 में नीरज की शादी आयुषी से पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में हुई थी। वह मूल रूप से जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र की फॉरेस्ट व्यू कॉलोनी में रहते थे।
नीरज पेशे से इंजीनियर थे और यूएई में काम करते थे। कुछ समय पहले वह एक शादी में शामिल होने के लिए भारत आए थे। पहले शिमला गए, फिर वहां से छुट्टी निकालकर कश्मीर की ओर रुख किया।
मंगलवार को पति-पत्नी बेसरन वैली घूमने निकले। इस दौरान दोपहर 2:45 बजे चार आतंकियों ने हमला कर दिया, एक आतंकी ने नीरज को गोली मार दी गई।
पत्नी आयुषी ने परिजनों को कॉल कर बताया कि नीरज को गोली लग गई है और सुरक्षा बलों ने उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
गोली लगने के बाद नीरज की हालत गंभीर थी। जब पत्नी आयुषी ने खबर दी, तो तुरंत परिजन फ्लाइट से कश्मीर के लिए निकले। उनके पहुंचने से पहले ही नीरज की मौत हो चुकी थी।
परिजन उनका शव जयपुर लाएंगे। कल गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पहलगाम हमला: आतंकियों की तस्वीर वायरल, 27 लोगों की मौत, PM मोदी भारत लौटे
पहलगाम हमला: कश्मीर की बर्फीली वादियों और हसीन नजारों में छिपा था खौफनाक मौत का मंजर
जम्मू-कश्मीर: घूमने गए जयपुर के टूरिस्ट, आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली