Saturday, March 14, 2026
Homeक्राइमजोधपुर में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ऑफिस बंद कर फरार...

जोधपुर में निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ऑफिस बंद कर फरार हुए आरोपी

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सरदारपुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक परिचित के माध्यम से उसे ‘Trade Eleven Fire.com‘ नामक कंपनी के बारे में जानकारी मिली थी।

इस कंपनी ने नवंबर 2023 और 11 फरवरी 2024 को जोधपुर के एक होटल में सेमिनार आयोजित किए थे, जिनमें महिला ने भी भाग लिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि निवेश किए गए पैसे एक साल में दोगुने होकर लौटाए जाएंगे।

पीड़िता ने कंपनी के पार्टनर्स ओमप्रकाश, वकील सिंह, जावेद अंसारी और मोहित सैनी से मुलाकात की और उनके झांसे में आकर 26 फरवरी 2024 को 4.5 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कंपनी का ऑफिस दासपा, रातानाडा में स्थित था।

शुरुआत में कंपनी की वेबसाइट और ऑफिस के जरिए उसे निवेश से जुड़ी जानकारी और आईडी दिखाई जाती रही। लेकिन कुछ समय बाद ऑफिस बंद हो गया और आरोपी फरार हो गए। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो समय देने का बहाना बनाकर बात टाल दी गई और अंततः संपर्क भी बंद हो गया।

रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त चारों आरोपियों ने सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। उनके खिलाफ अन्य राज्यों में भी पहले से कई मामले दर्ज हैं। पीड़िता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

जोधपुर में नाकाबंदी देख भागे तस्कर, पीछा कर पकड़ा, डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर न्यूज़: सास के निधन पर हरिद्वार गया परिवार, पीछे से चोरों ने लूटा घर

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!