Saturday, April 4, 2026
Homeराजनीतिकोटा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, स्कूल की हालत देख बच्चों को...

कोटा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, स्कूल की हालत देख बच्चों को पहनाए हेलमेट

- Advertisement - Rangbaz T-shirts

कोटा: झालावाड़ जिले में स्कूल हादसे के बाद प्रदेशभर में स्कूल भवनों की जर्जर हालत को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए एक सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से हेलमेट वितरित किए।

सरकारी स्कूल की दीवारें दे रही हैं खतरे का संकेत

कांग्रेस महासचिव राखी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथपुरम क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में प्रदर्शन किया। यहां की स्कूल बिल्डिंग की हालत बेहद खराब है प्लास्टर झड़ रहा है लोहे की सरिए बाहर निकल चुकी हैं और एक पूरा कमरा भी खतरनाक स्थिति में होने के चलते बंद कर दिया गया है।

जर्जर स्कूल पर कांग्रेस का अनोखा विरोध

इसी के विरोध में बच्चों को सुरक्षा के प्रतीक के रूप में हेलमेट पहनाए गए ताकि यदि कोई हादसा हो तो उनके सिर की रक्षा हो सके। राखी गौतम ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा, “शिक्षा मंत्री स्वयं कोटा से हैं लेकिन झालावाड़ की दर्दनाक घटना के बाद उनके बयान बेहद गैर-जिम्मेदाराना हैं। अगर जरूरत हो तो उन्हें अपनी जेब से भी खर्च करना चाहिए।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि स्कूल भवनों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो जिम्मेदारों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राखी गौतम ने कहा कि हेलमेट बांटना केवल एक प्रतीकात्मक विरोध है लेकिन यह सरकार के लिए एक चेतावनी भी है कि अगर समय रहते स्कूल भवनों की मरम्मत नहीं हुई तो कहीं और भी झालावाड़ जैसी घटना दोहराई जा सकती है। उन्होंने दोहराया कि सिर पर लगी चोट की भरपाई नहीं हो सकती, इसलिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सरकार को तत्परता दिखानी चाहिए।

अलवर : लक्ज़री बस का झांसा देकर 30 लाख की ठगी

जयपुर में मिर्च पाउडर से हमला कर लूटपाट, बुजुर्ग महिला बनी शिकार

जयपुर: पूर्व सैनिकों से तिरंगा फहरवाने की पहल, राठौड़ ने सीएम को लिखा पत्र

News Desk
News Desk
Spot Now News desk, navigates India's diverse territory through insightful news coverage and thought-provoking articles, contributing to the nation's narrative with clarity and depth.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Amazon Deals

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!